फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सौम्य अंदाज और सिर्फ विकास की बात

सौम्य अंदाज और सिर्फ विकास की बात

Tue, 09 Oct 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar/नीरज मिश्र
siddharthnagar/नीरज मिश्र Updated Tue, 09 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सौम्य अंदाज और सिर्फ विकास की बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ का शोहरतगढ़ क्षेत्र से बहुत पुराना नाता है। सीएम बनने के बाद वे शोहरतगढ़ क्षेत्र में पहली बार सार्वजनिक सभा में और जिले में चौथी बार पहुंचे। यहां अक्सर आतंकवाद, माओवाद, हिंदू उत्पीड़न आदि मुद्दों पर रखने वाले योगी इस बार लोगों को बदले-बदले दिखे। बड़े ही सौम्य अंदाज में शोहरतगढ़ के छतहरी में मंच से उन्होंने सिर्फ विकास की बात कही।
विज्ञापन

इससे पहले योगी गोरक्षपीठ के महंत, हिंदू युवा वाहिनी के मुखिया और गोरखपुर सांसद के रूप में यहां आते थे। इसी मैदान में ठीक डेढ़ साल पहले सरकार के खिलाफ हमला बोला था और आतंकवाद से लेकर जिले को नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण बेहद संवेदनशील बताया था। शोहरतगढ़ कस्बा बेहद संवेदनशील होने के कारण अक्सर उनका दौरा भी होता था। जहां वे अक्सर प्रशासन को घेरते नजर आते थे। बीते वर्ष बाढ़ के दौरान शोहरतगढ़ के खैरी शीतल में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लिया था। चौबीस घंटे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सीएम योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम लगने से सर्वाधिक खुशी शोहरतगढ़ कस्बावासियों को हुई। उन्हें लगा कि उनके आने से कई सौगातें मिलेंगी और पहले जैसे तेवर भी देखने को मिलेगा। लेकिन मंगलवार को ठीक इसके उलट नजारा देखने को मिला। संबोधन के दौरान उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ ले चलने का आह्वान तो किया और सबके विकास की बात कहकर हियुवा को अपने संबोधन से गायब कर लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर दिया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed