फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   337 आवेदक शादी अनुदान से वंचित

337 आवेदक शादी अनुदान से वंचित

Wed, 28 Mar 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 28 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
337 आवेदक शादी अनुदान से वंचित
सिद्धार्थनगर। अनुदान के भरोसे बेटियों की शादी का सपना संजोए अल्पसंख्यक समुदाय के 337 परिवारों को समय सीमा खत्म होने के कारण शादी अनुदान योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। योजना की अवशेष राशि 67.40 लाख रुपये सरेंडर कर दी गई है। लक्ष्य पूर्ति न हो पाने का कारण शासन स्तर पर स्थगित योजना को दोबारा चालू करने में देरी को माना जा रहा है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 20 हजार रुपये की सहायता देने की शादी अनुदान योजना संचालित होती रही है। सूबे की सत्ता संभालने के बाद योगी सरकार ने इस योजना पर रोक लगाते हुए समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत सामूहिक विवाह योजना लागू की थी। फरवरी में फिर शादी अनुदान योजना को प्रभावी करते हुए योजना में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर लाभार्थियों को 20 हजार रुपये धनराशि खाते में भेजने का निर्देश दिया गया था। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को इस सत्र में कुल 740 लाभार्थियों का लक्ष्य आवंटित हुआ। इन्हें 31 मार्च तक योजना से लाभान्वित करना था। इसके सापेक्ष 867 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


आनन-फानन में प्रक्रिया कर जिले में दो चरणों में 403 लाभार्थियों के खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई थी। अवशेष 337 लाभार्थियों के हिस्से की 67.40 लाख की धनराशि विभाग सरेंडर कर दी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि बुधवार को ही 177 लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है। कम समय में भी अधिकाधिक लाभार्थियों तक अनुदान पहुंचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन वित्तीय सत्र के समापन और बैंक के पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) पर रिस्पांस न मिलने के चलते यह राशि सरेंडर करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed