{"_id":"595fbd614f1c1b2c478b469a","slug":"91499446625-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में प्रदेश का हो रहा चौमुखी विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में प्रदेश का हो रहा चौमुखी विकास
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन (सिद्धार्थनगर)। योगी सरकार के सौ दिन पूरा होने पर ब्लॉक क्षेत्र के कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू महासंघ ने लोगों को सरकार की उपलब्ध्यिां बताईं। शुक्रवार को आयोजित सभा में महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। योगी सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त हैं। हिंदू महासंघ राजनीतिक संगठन नहीं है, लेकिन वह हमेशा हिंदू हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन का विस्तार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश की जटिल समस्याओं का समाधान हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ल ने कहा कि विश्व के कई अन्य देशों में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। कुछ राजनीतिक दलों की तुष्टीकरण की नीति के चलते हिंदू समाज को निशाना बनाया जाता रहा है। ऐसी ताकतों से निपटने के लिए हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। योगी सरकार तुष्टीकरण का विरोध करते हुए सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, जय गोविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला संयोजक मूसे सिंह, जय प्रकाश सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, त्रियुगी चौहान, विकास सिंह, दिग्विजय सिंह, मोनू वर्मा, राम रेखा यादव, हरिशंकर दुबे, दुर्गेश पांडेय, रामरेखा यादव, फतेह बहादुर सिंह, प्रेम सिंह, अंकित सिंह, लाल बहादुर, प्रदीप गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन