{"_id":"595fbc784f1c1b42548b4759","slug":"91499446392-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकडो़ में 23.45 घंटे बिजली मिलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकडो़ में 23.45 घंटे बिजली मिलने का दावा
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बिजली विभाग के कागजी आंकड़ों की पोल खुल गई है। जिला मुख्यालय पर बमुश्किल 17-18 घंटे की आपूर्ति के बावजूद विभाग ने औसत आपूर्ति 23.45 घंटे की दर्शाई है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान विभाग ने यह आंकड़ा पेश किया तो मौजूद हर कोई हैरान रह गया। बिजली समस्या से खुद अधिकारी भी व्यथित रहे। लिहाजा आंकड़ों पर असंतोष जताते हुए महकमे के अफसरों को कड़ी हिदायत दी।
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सीडीओ अनिल कुुमार मिश्र विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा में सीएम की प्राथमिकता वाले 31 बिंदुओं पर विशेष जोर था। इस दौरान बिजली विभाग ने जब मुख्यालय पर 23.45 घंटे औसत आपूर्ति का आंकड़ा बताया तो अफसर चौंक गए। विकास भवन में ही कई दिनों से बिजली बाधित है। नगर के एक हिस्से के व्यापारी बिजली समस्या के विरोध में गुरुवार को ही एडीएम को ज्ञापन सौंप चुके थे। बावजूद विभाग के 23.45 घंटे आपूर्ति का दावा समझ से परे रहा। सीडीओ ने बिजली विभाग के अफसरों के कागजी खेल पर नाराजगी जताई और बिजली व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि यह सीएम की प्राथमिकता का विषय है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जाए। उन्होंने सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर से सभी पीएचसी व सीएचसी पर डाक्टरों की उपथिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अन्य सभी विभागों की प्रगति समीक्षा बिंदुवार की गई और अधिकारियों को शासन के मंशानुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी संत कुमार, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, डीआईओएस राज बहादुर मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस एके सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।