फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जुलाई में होगा तरणताल का उद्घाटन

जुलाई में होगा तरणताल का उद्घाटन

Wed, 21 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
जुलाई में होगा तरणताल का उद्घाटन
सिद्धार्थनगर। योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने आए प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने जिला स्टेडियम का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे के निरीक्षण के दौरान स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर असंतुष्ट दिखे। बैडमिंटन हाल में अंधेरा व साफ-सफाई के अभाव पर नाराजगी जताई। स्वीमिंग पूल का हाल जाना। खेल अधिकारी को हिदायत दी कि जब तक एक-एक काम पूरा न हो जाए, हैंडओवर न लें। इसके लिए एक माह का समय देते हुए जुलाई में पूल के उद्घाटन का भी वादा किया।
विज्ञापन

योग दिवस के तत्काल बाद स्टेडियम पहुंचे प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले बैडमिंटन हाल का जायजा लिया। यहां अंदर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। खेल अधिकारी से जवाब मांगते हुए कहा कि इतनी धनराशि भी नहीं आती कि रोशनी का बंदोबस्त हो सके। साफ-सफाई के लिए भी निर्देशित किया। यहां से स्वीमिंग पूल पहुंचे मंत्री ने एक-एक हिस्से का अवलोकन किया। डारमेट्री, चेजिंग रूम, पंप हाउस, पानी के फिल्टर की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का हाल जानने के बाद खेल अधिकारी से कहा कि जो भी काम बचे हैं, उसे शीघ्र पूरा करा लें। अगले माह इसका उद्घाटन होगा। हिदायत दी कि हैंडओवर तब तक न लें, जब तक व्यवस्था से खुद अच्छी तरह संतुष्ट न हो जाएं। उन्होंने स्वीमिंग पूल शुरू होने पर एक माह के लिए विशेषज्ञ कोच भेजने की बात कही। इस दौरान नौ साल से निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल के चालू होने में लगातार देरी के सवाल पर मंत्री का कहना था कि सपा सरकार सिर्फ सो रही थी। हमारी सरकार सोने वाली नहीं, जो भी काम होगा वह मुकम्मल होगा। उन्होंने खेलो इंडिया के तहत युवा कल्याण विभाग की सक्रियता बढ़ाने को कहा। निरीक्षण के दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक चौधरी अमर सिंह, श्यामधनी राही, डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, डीएसओ राजकुमार, फरीदा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed