{"_id":"594a68884f1c1b32028b4775","slug":"91498048648-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में पति, देवर, ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या में पति, देवर, ससुर गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के आरोपी पति, देवर और ससुर को तिलोखरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 16 जून को विवाहिता संदिग्ध हालत में ससुराल में मृत मिली थी। महिला के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था।
कंचनपुर गांव स्थित ससुराल में पांच दिन पहले रीना का शव मिला था। रीना के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। भवानीगंज पुलिस केस लिखकर आरोपियों की तलाश में लगी थी। बुधवार सुबह भवानीगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने एसआई शशिप्रकाश सिंह, सिपाही राकेश यादव, अविनाश वर्मा, वीरेंद्र कुमार के साथ घेरेबंदी कर आरोपी पति चंद्रभान गौड़, देवर शेरू और ससुर शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया।