{"_id":"681b9d4fe280fade88019922","slug":"8439-crores-spent-still-the-condition-of-roads-did-not-change-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-137118-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 84.39 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं बदली सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 84.39 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं बदली सड़कों की सूरत
विज्ञापन
शाहपुर से हथियवा से कुनगाई जाने वाली सड़क पर पैदल जा रहा बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जनपद के तीनों में खंडों में 550 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं 660 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण पर 84.39 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद अधिकतर सड़कों के गड्ढे भरे ही नहीं गए हैं।
इसके कारण इन मार्गों पर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ वाहन स्वामियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शासन से सभी सड़कों को 31 मार्च तक गड्ढा मुक्त करना था। वित्तीय वर्ष बीतने के एक माह बाद भी बाद भी अधिकांश सड़कों की सूरत नहीं बदली।
जिले में लोक निमार्ण विभाग की 292 सड़कें हैं। इसकी लंबाई 868.97 किलोमीटर। इसमें विभाग ने सड़कों को क्षति ग्रस्त एवं नवीनीकरण कराने का शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए शासन से भारी भरकम 84.39 करोड़ रुपये भी आए।
विज्ञापन
विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत सड़कों को गड्ढामुक्त भी करा दिया है। इसी प्रकार तीनों खंडों के 550 किलोमीटर गड्ढा मुक्त पर 6 करोड़ 39 लाख रुपये एवं नवीनीकरण पर 660 किलोमीटर करीब 78 कराेड़ रुपये धन खर्च किया है।
एनएच-730 से मधवापुर-चुरिहारी-खजुरडाड़ मार्ग समेत कोड़रा-कपिया भड़ेहर ग्रांट मार्ग, एनएच 730 भीटियां-उसका समेत अधिकांश सड़कों के गड्ढे अभी तक भरे ही नहीं गए हैं। इसके कारण अब इन मार्गों पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।