{"_id":"5caf61e5bdec2214262c697b","slug":"81554997733-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरुक करने लिए निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरुक करने लिए निकली रैली
Thu, 11 Apr 2019 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
बांसी डायट पर बनाई गई रंगोली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी पर मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन डाइट प्राचार्य कोमल यादव की अध्यक्षता में किया गया। वहीं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को डीएम कुणाल सिल्कू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रानीगंज तिराहे से डायट परिसर तक रैली निकालने के बाद डीएम ने सभी प्रशिक्षु अध्यापकों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके बाद सभागार में प्रशिक्षकों द्वारा निर्मित विभिन्न मतदान केंद्रों और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। छात्र-छात्राओं ने मतदान को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य नाटक का प्रस्तुतीकरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्राओं रूबी सिंह, नेहा श्रीवास्तव, कृतिका, वंदना यादव, अपूर्वा, अवंतिका, सुचिता, प्रीति, सलोनी, ज्योति, आशीष, नाजरीन, क्षमा, दिव्या, ममता, दीपशिखा, आंचल आदि ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। डीएम ने चार छात्राओं नेहा श्रीवास्तव, रूबी सिंह, कृतिका त्रिपाठी तथा वंदना यादव को बस्ती में होने वाले स्वीप टीम में शामिल किया। मतदाता जागरूकता गोष्ठी समारोह के दौरान एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, डायट प्राचार्य कोमल यादव, बीईओ महेंद्र प्रसाद, कोतवाल शैलेश कुमार सिंह, प्रवक्ता केके चतुर्वेदी, पूर्णमासी, संतोष कुमार देव, मनीष यादव, बद्रीनाथ त्रिपाठी, रामाज्ञा,धीर सिंह, मार्तंड त्रिपाठी, मंजुला यादव, सुषमा सिंह आदि शिक्षक और प्रवक्ता मौजूद रहे।
‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’
परसा। बढ़नी ब्लॉक के ढेबरुआ प्राथमिक विद्यालय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के बारे में लोगों को बताया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. वीके राव की अध्यक्षता में ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, हमको यह समझाना है, सबको वोट दिलवाना है... नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाला। इसके बाद विद्यालय परिसर में चुनावी पाठशाला का भी आयोजन हुआ। इसमें सेक्टर संख्या पांच पकड़िहवां के सभी बीएलओ की मौजूदगी में मतदाता सूची में नाम का विलोपन, नए नाम को जोड़ना, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 के प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गई। डॉ. वीके राव ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान हो। इसके लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की जरूरत है। चुनाव आयोग का सख्त निर्देश है कि चुनावी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 16 अप्रैल तक छूटे मतदाताओं को नियमानुसार मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश भी दिया गया है। इस दौरान प्रधानाध्यापक निसार अहमद, आशुतोष मिश्र, प्रियंका गुप्ता, अंशु चौधरी, अनुपम तिवारी, दीपिका, संचित पांडेय, हरेंद्र कुमार, सीमा भारती, सहाबुद्दीन, रामसूरत यादव और राजेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक
लोटन। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे के साथ लोटन विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोटन बाजार के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली को बीएसए राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि हर बच्चों के अभिभावकों को चाहिए स्कूल से घर जाने के बाद बच्चों पर ध्यान दें। ध्यान देने से बच्चों की पढ़ाई में सुधार होता है। कहा कि चुनाव का समय चल रहा है। मतदान करना जन्म सिद्ध अधिकार है। कभी-कभी एक दो वोटों से देश का भविष्य बदल जाता है। स्कूली बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोटन, पननी, बनियाडीह, धंधरा के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बीईओ गोपाल मिश्रा के कहा कि मतदान से देश की दिशा व दशा बदल जाता है। लोगों को बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ सह समन्यवक विनयकांत मिश्रा, मुक्ति नाथ यादव, रामानुज पांडेय, संतोष पांडेय, अंकुर मिश्रा, श्याम मोहन पाठक, अब्दुल मुस्तफा आदि मौजूद रहे।