{"_id":"5c34d9e4bdec2256dc68c545","slug":"81546967524-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी हड़ताल पर, परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी हड़ताल पर, परेशान रहे उपभोक्ता
Tue, 08 Jan 2019 10:42 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर वेतन संशोधन जल्द करने, वेतन समझौते समेत कई मांगों के समर्थन में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं को छोड़कर जनपद की सभी 125 शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे रकम की आस में पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। हड़ताल के पहले दिन लगभग डेढ़ करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा। बैंक में आए जरूरतमंदों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। लीड बैंक मैनेजर ओम प्रकाश अग्रहरि ने बताया कि गुरुवार को पूर्व की भांति बैंकों की शाखाएं खुलेंगी।
गिरे मिले एटीएम के शटर : कर्मियों के हड़ताल के चलने एटीएम ही धन निकासी के लिए ग्राहकों के पास सहारा थे। ऐसे जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम के शटर बंद मिले। जिससे लोगों को रकम निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्यालय से सटे थरौली निवासी अरुण कुमार ने बताया कि धन की आवश्यकता थी, एटीएम बंद मिलने से निराश होना पड़ा। पुराना नौगढ़ निवासी मो. रफीक ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी धन निकालने में सफलता नहीं मिली। शहर निवासी रामकुमार पांडेय का कहना है कि जरूरत के लिए पैसा निकालने बैंक पहुंचे तो निराश होकर लौटना पड़ा। एटीएम पहुंचे तो यहां भी निराश होना पड़ा।