फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिजली का बकाया वसूलने को सरकारी कार्यालयों में पहुंची टीम

बिजली का बकाया वसूलने को सरकारी कार्यालयों में पहुंची टीम

Tue, 03 Jul 2018 11:23 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 03 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
 बिजली का बकाया वसूलने को सरकारी कार्यालयों में पहुंची  टीम
जिला स्टेडियम में बकाया जमा करने को लेकर वार्ता करते बिजली विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकायादारों पर शासन के साथ ही स्थानीय अधिकारियों ने भी कड़ा रुख अख्तियार किया है। विकास भवन, जिला अस्पताल समेत आधा दर्जन सरकारी कार्यालयों पर टीम पहुंची। इस दौरान बकाया जमा करने का अनुरोध किया गया। साथ ही समय रहते भुगतान न होने पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


सूबे में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के बाद से बिजली उपभोक्ताओं के बकायादारों पर सख्त रवैया अख्तियार किया है। समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। आम उपभोक्ताओं के बजाए अब महकमे की नजर सरकारी कार्यालयों पर भी है। मंगलवार को अधिशासी अभियंता पी.एन. प्रसाद की अगुवाई में जिला स्टेडियम, संयुक्त जिला अस्पताल, विकास भवन के दर्जनों कार्यालयों में पहुंचकर विभागाध्यक्षों को बकाये की जानकारी दी। इस दौरान कई दफ्तरों से भुगतान भी हुुआ। सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार, लिपिक अभिषेक श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed