{"_id":"59b027504f1c1bef7f8b464f","slug":"81504716624-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेड़िया में फैली डायरिया, चार लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेड़िया में फैली डायरिया, चार लोग बीमार
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के टेड़िया गांव में बुधवार को दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्य डायरिया की चपेट में आ गए। लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें जोगिया पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ितों में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
टेड़िया गांव निवासी त्रिवेणी साहनी (35) को बुधवार की सुबह अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते 14 वर्षीय पुत्र अवधेश व आठ वर्षीय शैलेष भी इसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन में तीनों को जोगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी बहन सोनमति (30) पत्नी सुरेश को भी उल्टी-दस्त शुरू हो गया। सभी को एक साथ जोगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां लगभग तीन घंटे तक चारों का उपचार हुआ, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां सोनमति की हालत नाजुक बताई जा रही है। त्रिवेणी के मुताबिक शाम को सभी ने रोटी व करेले की सब्जी सभी लोग खाए थे। डॉक्टरों के मुताबिक सभी डायरिया से पीड़ित हैं।