फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   महेश योगी का नाम गोल्डेन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज

महेश योगी का नाम गोल्डेन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज

Wed, 21 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
महेश योगी का नाम गोल्डेन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज
डुमरियागंज। योगगुरू बाबा रामदेव को अपना कायल बनाने वाले डुमरियागंज क्षेत्र के महेश योगी ने अहमदाबाद के जीडीएमसी ग्रांउड में 51 घंटे लगातार योग कर गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा लिया है। रिकार्ड कायम करने पर उन्हें गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉ.मनीष विश्नोई व इंडिया हेड आलोक कुमार ने प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव अल्लापुर मझारी में जश्र का माहौल दिखा और लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पतंजलि योग पीठ की ओर से अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में सोमवार की भोर 5 बजे से शुरू हुए 51 घंटे के योग मैराथन में महेश योगी अदम्य साहस दिखाया। बुधवार की सुबह 8 बजे 51 घंटे का योग मैराथन पूरा करने पर ग्राउंड महेश के नाम से गूंज उठा। बाबा रामदेव ने उनके मंच पर आकर विश्व कीर्तिमान बनाने पर बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी महेश की सराहना की। महेश की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव अल्लापुर मझारी में पर्व जैसा माहौल बन गया हे। बुधवार को गांव के लोग उनके घर पहुंचकर महेश के पिता राजेश्वर को त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस उपलब्धि पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, रामदास पांडेय, डॉ.भास्कर शर्मा, परमात्मा प्रसाद गुप्ता, राजेश्वर त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, रामदेव गुप्ता, लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, राजू पाल के साथ क्षेत्र व जिले के लोगों ने महेश योगी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed