फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   80 teachers salary barred

Siddharthnagar News: अभिभावकों ने नहीं खरीदी ड्रेस, शिक्षकों का रोका गया वेतन

Sun, 19 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
80 teachers salary barred
प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों का यूनिफार्मयुक्त फोटो अपलोड करने का मामला
विज्ञापन

जिले में 80 शिक्षकों का रोका गया है वेतन, बर्डपुर के 43 प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में जिन प्रधानाध्यापकों के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बैंक खाते में भेजी गई रकम से ड्रेस नहीं खरीदी है। लापरवाही में ऐसे 80 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया गया है। अब वे शिक्षक अभिभावकों से ड्रेस खरीदने के लिए मनुहार कर रहे हैं, ताकि उन्हें वेतन प्राप्त हो जाए।

परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों का यूनिफार्मयुक्त फोटो अपलोड करने में 80 से अधिक प्रधानाध्यापकों पर लापरवाही के मामले में कार्रवाई हुई है। इसमें शनिवार को बर्डपुर ब्लॉक के 43 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर की रिपोर्ट पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में बताया कि सत्र 2023-24 में परिषदीय विद्यालयों के डीबीटी से लाभान्वित सभी छात्रों का यूनिफार्मयुक्त फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना था। व्हाट्सएप व पत्र के माध्यम से लगातार निर्देश देने के बावजूद 43 विद्यालयों में इस कार्य में लापरवाही की गई और फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रिपोर्ट भेजकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया था। इसके बाद बीएसए ने सभी 43 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि संबंधित प्रधानाध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल पर तत्काल फोटो अपलोड करने के साथ ही विलंब के संबंध में एक सप्ताह के अंदर सुसंगत साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन विद्यालयों पर हुई कार्रवाई
बीएसए ने बर्डपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अगया खुर्द, अगया कला, बहारवा उत्तरी, गोसाईगंज, परसा, महदेवा मिश्र, मजिगवां, मोहम्मदनगर, पिपरी, रजवापुर, चुनमुनवा, माधवनगर, केवटलिया, फुलवरिया, मोहनाजोत, भैसहवा, देवरा चौधरी, कन्या ककरहवा, बनौली अनंदापुर, भगवानपुर, मटियरिया, मिश्रौलिया, सेमरी, बरदहवा, रमवापुर, महदेवा कुर्मी, महदेइया, ककरहवा, बसालतपुर, हथियहवा, बैरखा, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदेवा, चकईजोत, रामनगर, अहिरौली, मरवटिया कुर्मी, रमजाननगर, पिपरसन और नागचौरी के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की है।


वर्जन
प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों की यूनीफार्मयुक्त फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में जिन शिक्षकों ने लापरवाही की है, उनका वेतन बाधित किया गया है। शिक्षकों को चाहिए कि जिन अभिभावनों ने ड्रेस नहीं खरीदी है, उन्हें भी जागरूक करें।
-देवेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed