{"_id":"60c4f73c8ebc3ec5a55b7ba2","slug":"8-doctors-found-absent-siddharthnagar-news-gkp3978821199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे सीएमओ, लापता थे आठ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे सीएमओ, लापता थे आठ डॉक्टर
विज्ञापन

सीएमओ ने अनुपस्थित डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश
डुमरियागंज के देईपार पीएचसी में लटका था ताला, डॉक्टर समेत चार को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार सुबह सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के औचक निरीक्षण में आठ डॉक्टरों सहित डेढ़ दर्जन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ सुबह आठ बजे ही डुमरियागंज क्षेत्र के अस्पताल में पहुंच गए थे। समय से ड्यूूटी पर नहीं पहुंचने वाले आठ डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन राकने के निर्देश दिए। एक ही दिन हुई बड़ी कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
सीएमओ संदीप चौधरी सुबह 8:20 डुमरियागंज की पीएचसी में पहुंच गए। वहां एक डॉक्टर और तीन स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। उन्होंने अनुपस्थित लोगों के वेतन रोकने के निर्देश दिए और बेवा सीएचसी की ओर चले गए। बेवा अस्पताल में सुबह 8:45 बजे सीएमओ पहुंचे तो छह डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। उन्होंने सभी डॉक्टरों सहित अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मियों में नर्स, फार्मासिस्ट, ऑपरेटर व वार्ड ब्वॉय शामिल हैं। उन्होंने कोविड टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों के बेहतर इलाज के साथ उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।
पीएचसी पर लटका था ताला
सीएमओ की गाड़ी देईपार पीएचसी के सामने सुबह 10:20 बजे पहुंची तो अस्पताल के चैनल पर ताला लटक रहा था। यहां तैनात डॉक्टर सहित चार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
भनवापुर के दौरे से भी नहीं लिया सबक
सीएमओ ने एक दिन पहले शुक्रवार को भनवापुर और सिरसिया सीएचसी का दौरा किया था। भनवापुर में अनुपस्थित पाए गए दो डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का उन्होंने वेतन रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी औचक निरीक्षण में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से बिना सूचना के गायब पाए गए।
शहर में भी सख्ती
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि औचक निरीक्षण में जो लोग अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों को मुख्यालय पर रात में निवास करना अनिवार्य है। किसी दूसरे शहर से आकर ड्यूूटी करने वाले लोगों को वेतन जारी नहीं होगा।