{"_id":"6605a855b0526567bf0081ff","slug":"75-people-banned-in-view-of-elections-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115063-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चुनाव को देखते हुए 75 लोग किए गए पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चुनाव को देखते हुए 75 लोग किए गए पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-लाइसेंसी 505 असलहों में से 284 थाने के मालखाने में जमा कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार शाम तक पुलिस ने क्षेत्र के 75 से अधिक लोगों को पाबंद किया है। उन्हें चालानी नोटिस जारी किया है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में लाइसेंसी 505 असलहों में से 284 असलहे थाने के मालखाने में जमा करा दिया है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई तेजी से चल रही है। अब तक दो लोगों को गुंडा एक्ट में चालान कर जेल भेजा गया है। इसमें एक आरोपी तेलियाडीह निवासी शकील तथा ग्राम टिकरिया निवासी उजैर अहमद शामिल हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। संवाद