फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   खेल के जरिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश

खेल के जरिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश

Tue, 23 Apr 2019 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
खेल के जरिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश
शोहरतगढ़ के परसिया विद्यालय में कबडृडी स्पर्धा में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में 12 मई को मतदान दिवस में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ महेंद्र प्रसाद ने किया। कबड्डी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांसी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसी प्रथम के बीच हुआ। जिसमें बा की बेटियां विजयी रहीं। खो-खो कस्तूरबा गांधी विद्यालय बांसी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुशलपुर के बीच हुआ। इसमें कस्तूरबा बांसी की बालिकाएं विजयी रहीं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय बांसी खो-खो और कबड्डी के विजेता टीम को खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रतिभागी रंगीता यादव कप्तान, दीपा, पूजा, संजू, अर्चना, नीलू, नीलम, सविता, पूनम, खुशबू यादव आदि रहीं। जबकि कबड्डी में सरिता यादव कप्तान, सरोज, नीलम, नीलू, साधना, साहिल, अफसाना, खुशबू, कुसुम आदि ने प्रतिभाग किया। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिसवा बुजुर्ग में हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय बालिका, महिला कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत पचपेड़वा से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा की बालिका टीम दोनों प्रतियोगिताओ में विजयी रही। बीईओ इटवा रमेश चन्द्र मौर्य, संकुल प्रभारी बसंतु, केशरी नंदन, कुलदीप कुमार, उमा गौतम, माया मौर्या, आशा गुप्ता, हरेकृष्ण यादव, काजी शब्बर अजीज, राहुल गुप्ता और अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर के प्राँगण में बालिका संवर्ग की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने प्रतिभागी बच्चियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा,मधुबेनिया, बर्डपुर, काशीपुर, सूर्यकुड़िया और के.जी.बी.वी.बर्डपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा प्रथम स्थान पर व के.जी.बी.वी.बर्डपुर की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त की। खो-खो प्रतियोगिता में केजीबीवी बर्डपुर, प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबेनिया द्वितीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान प्राप्त टीम 25 अप्रैल को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभाग करेंगी। शैलेन्द्र मिश्र, सह समन्वयक अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, सालिक राम, राजेन्द्र कुमार, नीलेश, इश्तियाक अहमद, जावेद अहमद, रेनू यादव आदि उपस्थित रही। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के प्रांगण में महिला-बालिका कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें डुमरियागंज विकास खंड के तीन विद्यालयों के बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने किया। खो-खो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अल्लापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान पर कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाएं रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुड़ी की बालिकाएं प्रथम व अल्लापुर की बालिकाएं दूसरे स्थान पर रही।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को बीईओ अनिल कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, मिर्जा महबूब हसन, रानी पाल, धर्मराज दुबे, रामविलास यादव, आबिद रिजवी, अनुदेशक संतोष सिंघानिया, संतकुमार आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया के प्रांगण में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय कबड्डी व खो खो बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह की देखरेख में हुआ। स्पर्धा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया, लेदवा, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय शोहरतगढ़, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसिया शोहरतगढ़ की बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय की टीम की बालिकाओं ने बाजी मार प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया की छात्राएं रही। मुख्य अतिथि बीडीओ तारा देवी व प्रतियोगिता आयोजक मंडल द्वारा विजेता व उपविजेता को शील्ड व अन्य प्रतिभागी टीमों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। बीईओ रीता गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र नाथ उपाध्याय, कस्तूरबा विद्यालय व्यायाम शिक्षिका प्रीति जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि सदानंद उपाध्याय, प्राशिस अध्यक्ष लालजी यादव, सहसमन्वयक मनोज यादव, अमरेश कुमार, पवन कुमार, नागेंद्र और संजय चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed