{"_id":"5cb3648abdec22145274bc78","slug":"71555260554-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 वर्षों से तक देश को धोखा देने वाले कह रहे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 वर्षों से तक देश को धोखा देने वाले कह रहे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 53, 54
70 वर्षों तक देश को धोखा देेने वाले पीएम को कह रहे चोर
विजय संकल्प अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय महामंत्री कनौजिया
साड़ी स्थित मैदान में सम्मेलन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिन्होंने 70 वर्षों तक देश के गरीबों को और गरीब बनाने का काम किया। देश की जनता को छलने का काम किया, जो भ्रष्टाचार में डूबे हुए थे। वही प्रधानमंत्री को चोर बता रहे हैं। यह बात रविवार को भाजपा की ओर से आयोजित विजय लक्ष्य अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रामचंद्र कनौजिया ने कही। साड़ी तिराहे पर आयोजित सम्मेलन में उन्होंने बिना कांग्रेस पार्टी का नाम लिए ही कहा कि बार-बार गरीबों के उत्थान की बात करके देश को लूटने वाले लोग आज प्रधानमंत्री पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। यहां तक कि चोर कहने से भी नहीं चूक रहे हैं। जबकि देश की जनता जानती है कि कौन चोर है और किसने देश की जनता को गरीब बनाने का काम किया। भारतीय सेना की कार्रवाई पर लोग सवाल पूछते हैं। क्या ऐसे लोग देशहित के लिए काम कर सकते हैं। इसलिए मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना मत सांसद जगदंबिका पाल को दें।
कार्यक्रम को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद व प्रत्याशी जगदंबिका पाल, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. धमेंद्र सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही ने भी संबोधित किया। इसी क्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, क्षेत्रीय मंत्री गोविद माधव, लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय, जिला प्रभारी अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।