फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शिक्षक की नौकरी के लिए 41 लोगों ने दी थी रकम

शिक्षक की नौकरी के लिए 41 लोगों ने दी थी रकम

Mon, 01 Apr 2019 10:47 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Mon, 01 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक की नौकरी के लिए 41 लोगों ने दी थी रकम
smc teacher shimla
सिद्धार्थनगर। मास्टरमाइंड राकेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद फर्जी शिक्षक भर्ती मामले की परतें खुलने लगी हैं। फर्जी दस्तावेज के जरिए बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए रकम देने वाले 41 लोगों के नाम सामने आए हैं। इन्हें नौकरी मिल भी जाती, लेकिन अगस्त में फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। इसके बाद जब सत्यापन शुरू हुआ तो फंसने के भय से ये सभी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक भर्ती की जांच में जुटी एसटीएफ को मास्टरमाइंड राकेश सिंह के यहां से जब्त कागजात में 41 लोगों के नाम मिले हैं। कागज में इन सभी से फर्जी तरीके से नौकरी के बदले दो से सात लाख रुपये लेने की बात दर्ज है। राकेश से पूछताछ में कई अन्य अहम जानकारी भी मिली है। सूत्रों की मानें तो इस फर्जीवाड़े में कई बड़े लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। मास्टरमाइंड के ठिकाने पर छापे में कई अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। एसटीएफ इनकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राकेश सिंह को रकम देने वालों में 80 फीसदी देवरिया के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed