{"_id":"5c83e8cebdec221460791c74","slug":"71552148686-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सदस्यीय कमेटी ने संभाली जिला पंचायत की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सदस्यीय कमेटी ने संभाली जिला पंचायत की कमान
Sat, 09 Mar 2019 09:54 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत के एमए कार्यालय में खुशी जताती त्रिस्तरीय कमेटी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास का वित्तीय, प्रशासनिक शक्तियों के साथ अन्य कृत्यों के प्रयोग पर रोक लगाने संबंधी आदेश के बाद जिलाधिकारी ने अनुपालन करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी को संचालन के लिए नामित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद एक तरफ जहां जिपं अध्यक्ष का खेमा मायूस होने के साथ ही न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया है, वहीं इनके विपक्षी भी केविएट (आपत्ति सूचना) लगाने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध हुई शिकायत की जांच शासन ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली टीम से कराने का निर्णय लिया था। जिस पर जांच रिपोर्ट तैयार करते हुए जिलाधिकारी ने अपर मुख्य सचिव पंचायती राज अनुभाग-2 को भेजे गए पत्र में अवगत कराया कि 7 निर्माण कार्यों के भुगतान में अनियमितता बरतने के साथ ही बोर्ड की नियमित बैठकें न बुलाए जाने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया था।
शासन स्तर से 8 मार्च को भेजे गए पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास के वित्तीय, प्रशासनिक शक्तियों के साथ अन्य कृत्यों के प्रयोग पर तत्काल रोक लगाते हुए संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए जिला पंचायत सदस्यों के नाम का भी उल्लेख किया है। इनमें जिला पंचायत सदस्य सुजाता सिंह, किसमाती व कुसुुमलता शामिल हैं। शनिवार को शासन के पत्र के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने तीन सदस्यों को कार्यभार भी ग्रहण कराया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा अध्यक्ष के विरोधी खेमे में शामिल रहे कई जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर मंडलायुक्त करेंगे अंतिम जांच
जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगाने के बाद डीएम की जांच रिपोर्ट की अंतिम जांच के लिए शासन ने मंडलायुुक्त बस्ती मंडल को सौंपा है। जिन बिंदुुओं पर जांच होगी, उनमें उप्र क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अधिनियम में दिए गए प्रावधानानुसार जिला पंचायत की नियमित बैठकें नहीं बुलाने समेत डीपीएस स्कूल से पकड़ी चौराहा तक इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम पंचायत गड़ावर में शुत्रजीत पांडेय के घर से मंदिर होते हुए सोनई के घर संपर्क मार्ग, डुमरियागंज-बांसी मार्ग से सिसईकला में डड़वाराजा अवशेष भाग के मरम्मत कार्य, चौकीसाद के घर से कड़सरा गांव के पिच मरम्मत के कार्य, मिठवल चौराहे से फुलवापुर तक लेपन व मरम्मत के कार्य, नौगढ़-उसका मार्ग से मधवापुर मार्ग के कार्य में अनियमित भुगतान जैसे अहम बिंदु शामिल हैं।