फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘यूपी में बेटों से आगे हैं बेटियां ’

‘यूपी में बेटों से आगे हैं बेटियां ’

Tue, 16 Oct 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 16 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
‘यूपी में बेटों से आगे हैं बेटियां ’
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से प्रमाण पत्र पाए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में बेटियां बेटों से आगे हैं। प्रदेश में जितने भी विवि हैं, उनमें सर्वाधिक मेडल बेटियों को मिला है। यह सुखद है। ये बातें राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को सिद्धार्थ विवि के द्वितीय दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने समारोह में 17 बेटियों समेत 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में चार योजनाओं का शिलान्यास भी किया। महराजगंज जिले की छात्रा अपर्णा पांडेय यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं।
विज्ञापन

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से बनने वाले केंद्रीय ग्रंथालय को एतिहासिक बताते हुए राज्यपाल राम नाईक ने विद्यार्थियों से थ्री एम अर्थात ‘मां’, ‘मातृभाषा’ और ‘मातृभूमि’ का सम्मान करने का आह्वान किया। कहा कि यदि आप इन तीनों का सम्मान करते हैं तो आप जीवन में बहुत आगे जाएंगे। सफलता का कोई कोई शार्टकट नहीं होता है। जब आप प्रतिस्पर्धा में होते है तो परिश्रम अधिक करना पड़ता है। जब परिश्रम करेंगे तो गुणवत्ता आएगी। इसलिए मेहनत से न डरें। साथ ही राज्यपाल ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु के द्वितीय दीक्षांत समारोह में उन्हें आने का मौका मिला।

विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने मेधावियों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व दीप जलाकर राज्यपाल, कुलपति और शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दीक्षांत समारोह का उद्धाटन किया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, रजिस्ट्रार उदय प्रताप सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed