{"_id":"575d9b6b4f1c1b273e11b934","slug":"7-years-old-kaaynaat-have-first-fast-on-ramzan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय कायनात अर्सी ने रखा पहला रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वर्षीय कायनात अर्सी ने रखा पहला रोजा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
पहला रोजा रखने वाली बच्ची कायनात अर्सी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लाह की इबादत करने में बड़ों के साथ ही अब बच्चे भी उनके पीछे चल दिए हैं। रमजान माह में पड़ रही भीषण गर्मी और धूप की तपिश के बावजूद मासूम बच्चे भी रोजा रख कर अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। रविवार को डुमरियांगज नगर पंचायत क्षेत्र के शाहपुर निवासी मोहम्मद रसीद की 6 वर्षीय पुत्री कायनात अर्सी ने अपना पहला रोजा रखा।
कायनात के इस हौसले की अफजाई करते हुए चाचा मौलाना सईद अहमद अलीमी ने इफ्तार पार्टी भी आयोजित की। कायनात ने कहा कि काफी दिन से वह अपने अब्बा, अम्मी, चाचा को रोजा रखते व इफ्तार करते देखती थी और उसके जहन में भी यह बात रहती थी कि वह भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करे। कायनात ने साढ़े 15 घंटे का रोजा रखा और शाम 7 बजे इफ्तार किया।