{"_id":"5cae31e2bdec221477610989","slug":"61554919906-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिटिकल और वल्नरबल बूथों की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिटिकल और वल्नरबल बूथों की होगी वीडियोग्राफी
Thu, 11 Apr 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
film recording
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटी डुमरियागंज लोकसभा सीट पर मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए इस बार जिले के 25 क्रिटिकल और 205 वल्नरबल बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यहां पुलिस के जवानों के साथ ही पीएसी व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती रहेगी।
लोकसभा चुनाव को भयमुक्त माहौल में स्वच्छ व निष्पक्ष कराने को लेकर चुनाव आयोग के साथ-साथ प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से जुटा हुआ है। क्रिटिकल, वल्नरबल बूथों के बारे में गहनता से जांच-पड़ताल कराते हुए उपद्रवी व असामाजिक तत्वों को चिह्नित करते हुए उन पर विशेष निगरानी के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण इस लोकसभा क्षेत्र में कई अहम बिंदुओं पर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। खामियां मिलने पर उसे दूर करने के लिए हिदायत दी जा रही है।
नेपाल सीमा से सटे है क्रिटिकल बूथ
लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज क्षेत्र में पड़ोसी मुल्क नेपाल से भले ही रोटी-बेटी का रिश्ता हो, पर निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हर कदम एहतियात बरती जा रही है। अभी से ही आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सघन चेकिंग के बाद ही आवागमन करने दिया जा रहा है। अतिसंवेदनशील बूथों में नेपाल सीमा से सटे मलगहिया, मिश्रौलिया, खुजुरिया शर्की, मुजहना, धनौरा बुजुर्ग, भावपुर गुलरी, रेड़वरिया, बसंतपुर, बजहा, सुर्जी के अलावा गड़ाकुल, ककरहवा, अलीगढ़वा, कठेला शर्की, घरूआर, नीबी दोहनी, करौंती आदि शामिल हैँ।
विज्ञापन
.............
विस क्षेत्र क्रिटिकल बूथ वल्नरेबुल बूथ
शोहरतगढ़ 67 02
कपिलवस्तु 37 06
बांसी 46 10
इटवा 37 06
डुमरियागंज 18 01
डुमरियागंज लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। क्रिटिकल, वल्नरबल बूथों बूथों की सघनता से जांच-पड़ताल कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में हर बिंदुओं पर नजर रखी जा रही है। मतदान के दिन खास निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।
देवेश कुमार गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी