फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   टीबी रोगियों का विवरण देंगे दवा विक्रेता

टीबी रोगियों का विवरण देंगे दवा विक्रेता

Fri, 11 Jan 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
टीबी रोगियों का विवरण देंगे दवा विक्रेता
फोटो-61
विज्ञापन


टीबी रोगियों का विवरण देंगे दवा विक्रेता
एक दिवसीय कार्यशाला में दिए गए अहम टिप्स
17 जनवरी तक चलेगा विशेष खोजी अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान की सफलता के लिए दवा विक्रेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला में प्राइवेट में उपचार ले रहे रोगियों के विवरण को एकत्र करने की अपील की गई।

जिला टीबी क्लीनिक के सभागार में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 17 जनवरी तक चलने वाले सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में जनपद के कुल आबादी के 10 प्रतिशत क्षेत्र को शामिल किया गया है। अभियान जिले के बर्डपुर, उसका बाजार, बांसी, मिठवल, बेवा-डुमरियागंज, भनवापुर व इटवा को आच्छादित किया जा रहा है। सफलता के लिए 105 टीम, 21 सुपरवाइजर, 7-7 नोडल व चिकित्साधिकारी लगाए गए हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी रोग से संबंधित वार्ता कर रहे हैं। प्रत्येक टीबी रोगी को निक्षय पोषण योजना अंतर्गत 500 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम समन्वयक पंकज त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद से टीबी के खात्मे के लिए सब को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। औषधि विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष अफजल अनवर ने भी सभी साथियों से समाज मे व्याप्त टीबी रोग के खात्मे के लिए सभी रोगियों की अधिसूचना देने पर जोर दिया। जिला पीपीएम सतीश मिश्र, पारस नाथ दुबे, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed