फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपा ने केंद्र, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

सपा ने केंद्र, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Sat, 05 Jan 2019 09:58 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
सपा ने केंद्र, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
बैठक करतीं कपिलवस्तु विधानसभा पर्यवेक्षक चमनआरा राइनी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले के पांचों विधानसभाओं में सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की। वक्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष जोखन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। पर्यवेक्षक व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चमन आरा ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल पूंजीपतियों को ही लाभ दे रही है। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि देश में आराजकता का माहौल है। इस पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल कलाम सिद्धीकी ने किया। नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, चंद्रमणि यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार 7 से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम की सफलता के लिए शनिवार को बांसी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल किया है। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। मोनू दूबे, तुफेल अहमद, पाऊ पांडेय, राजाराम गौंड आदि ने संबोधित किया। वहीं, राम बेलास पासवान, मो. हारून, अनीता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के सपा कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र इटवा के अध्यक्ष कमरूज्जमा खां की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूर्व विधान सभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। किसानों की गाढ़ी कमाई धान को कोई खरीदने वाला नहीं है। जनता इसका बदला लोकसभा चुनाव में मत देकर चुकाएगी। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह, केके चौधरी आदि मौजूद रहे।

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर बैठक हुई। उग्रसेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान से लेकर युवा तक परेशान है। पर्यवेक्षक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती थी। सपा सरकार में प्रदेश का विकास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed