{"_id":"5c23b5e3bdec2257282d3ecd","slug":"61545844195-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी में अब 100 की जगह 150 बेटियां पढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी में अब 100 की जगह 150 बेटियां पढ़ेंगी
Wed, 26 Dec 2018 10:43 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
girls
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अब 100 की जगह 150 बालिकाओं को एक साथ पढ़ाने का अवसर मिलेगा। इसके तहत प्रथम चरण में छह ब्लॉकों का चयन किया गया है। भूमि संबंधी प्रशासन की रिपोर्ट प्रेषित होने के बाद शासन स्तर से भवन निर्माण के लिए धन आवंटन करने की कार्रवाई होगी।
समग्र शिक्षा योजना के तहत जनपद के 13 विकास खंड मुख्यालयों पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। यहां अब तक 100-100 बच्चियों का नामांकन कराने के साथ ही ठहराव व खान-पान की समुचित व्यवस्था है। नामांकन के लिए मारा-मारी को देखते हुए जिलों से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर पर प्रत्येक विद्यालयों में 50-50 बालिकाओं को आवासीय शिक्षा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले से संचालित विद्यालयों के परिसरों समेत आसपास भूमि उपलब्धता के आधार पर प्रथम चरण में 6 ब्लॉकों का चयन किया गया है जिसमें नौगढ़, उसका बाजार, जोगिया, बांसी, मिठवल व खुनियांव शामिल हैं।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि आवंटन संबंधी रिपोर्ट संबंधित तहसील प्रशासन की ओर से प्रस्तुत होने के बाद उसे शासन को प्रेषित किया जाएगा। इसके फौरन बाद भवन निर्माण के लिए धन आवंटन करने की कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।