{"_id":"5c113fd2bdec2241ba2c7940","slug":"61544634322-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति के पांच माह बाद नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति के पांच माह बाद नहीं मिला मानदेय
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति के पांच माह बाद भी नहीं मिला मानदेय
शिक्षक परेशान, सरकार से अविलंब मानदेय की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। नियुक्ति के पांच माह बीत जाने के बाद भी शिक्षकों को अभी मानदेय नहीं मिला है। इसके कारण शिक्षक परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने जुलाई माह में 70 वर्ष से कम आयु वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को आमंत्रित शिक्षक के रूप में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 15 हजार रुपये प्रतिमाह रुपये मानदेय पर नियुक्ति दी थी। नियुक्ति से प्रसन्न शिक्षकों ने विद्यालयों में मेहनत से बच्चों को शिक्षा देना शुरू कर दिया था। इससे शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में खुशी की लहर थी, तो दूसरी तरफ नियुक्ति पाए शिक्षकों में भी खुशी थी कि सरकार ने हमारी प्रतिभा का सम्मान किया है। मगर इनकी यह खुशी अधिक दिनों तक स्थायी नहीं रही। कारण पांच माह से ऊपर हो जाने के बाद अभी तक इन्हें मानदेय नहीं मिल पाया है। शिक्षक पाटेश्वरी प्रसाद शुक्ल, रामदास यादव, भागवत ओझा, शिवाजी मिश्रा, द्वारिका प्रसाद चौधरी ने अविलंब मानदेय देने की मांग की है ।