{"_id":"5c0ea000bdec2241c7692de5","slug":"61544462336-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर राजा मदरसे में टीकाकरण से मना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर राजा मदरसे में टीकाकरण से मना किया
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खसरा-रुबेला का टीका लगाने गई टीम को लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। भनवापुर क्षेत्र के फूलपुर राजा गांव में स्थित मदरसे में पढ़ रहे बच्चों को खसरा रुबेला का टीका लगाने आई टीम को अभिभावकों ने वापस कर दिया। जब मौलाना ने अभिभावकों को समझाने की बहुत कोशिश कि तो अभिभावक बच्चों को मदरसे से वापस घर ले गए।
शमशुल उलूम मदरसे मे करीब 56 बच्चे पंजीकृत है। सोमवार को स्वास्थ्य टीम टीकाकरण करने मदरसे पर पहुंची तो अभिभावक मदरसे पर पहुंचे और बच्चों कोटीके लगाने से इन्कार कर दिया। मौलाना जफर सिद्दीकी ने अभिभावकों को बहुत समझाया, लेकिन अभिभावक नहीं माने और स्कूल से अपने बच्चों को घर वापस ले गए। इसके बाद टीम गांव स्थित पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के 265 बच्चों का टीकाकरण किया गया। सुपरवाइजर मनोज कुमार ने बताया कि मदरसे मे टीकाकरण न होने की जानकारी हमने विभागीय अधिकारियों को दे दी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 103 की जगह 95, प्राथमिक विद्यालय में 203 की जगह 105 और आंगनबाड़ी प्रथम में 130 की जगह 50 व द्वितीय मे 111 की जगह 15 बच्चों का टीका लगाया गया है। शेष बच्चे डर की वजह से विद्यालय से वापस चले गए थे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक इन्द्रजीत, प्रधानाध्यापिका शालिनी दूबे, एएनएम लीला सिंह, सहायक अध्यापिका अनीता सक्सेना, कृष्णावती, आंगनबाड़ी इंदू देवी, उमादेवी, मुन्नी, प्रदीप कुमार, प्रमोद आदि मौजूद रहें ।