फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बढनी व इटवा के सीएचसी अधीक्षक का वेतन रोका

बढनी व इटवा के सीएचसी अधीक्षक का वेतन रोका

Fri, 18 May 2018 11:20 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 18 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बढनी व इटवा के सीएचसी अधीक्षक का वेतन रोका
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वराज अभियान के तहत 21 से 25 मई तक चलने वाले सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। साथ ही बढ़नी व इटवा सीएचसी के अधीक्षक का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए डीएम कुणाल सिल्कू ने सीएमओ को निर्देश दिया कि निर्धारित समय तक इंद्रधनुष अभियान अगर पूरा नहीं हुआ तो 26 मई तक इसकी सूचना दें। डीएम ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव शत-प्रतिशत अस्पताल में होना चाहिए। घर पर प्रसव नहीं होना चाहिए। बैठक में इटवा तथा बढ़नी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित थे। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगने को कहा।
विज्ञापन


इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व बंदना योजना की फीडिंग, 102 एवं108 एम्बुलेंस की स्थिति, ग्राम स्वराज अभियान की स्थिति, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ हर्षिता माथुर, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed