{"_id":"59ad85224f1c1b6c6a8b49f2","slug":"61504544034-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी में नहीं थम रहा पशुओं के मारने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरी में नहीं थम रहा पशुओं के मारने का सिलसिला
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित खैरी शीतल प्रसाद के मुख्य टोले खैरी में संक्रामक बीमारी से गायों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को चार और सोमवार को एक गाय की बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई। अब तक कुल 56 गाय और बछड़े मर चुके हैं जबकि सौ से अधिक गायें बीमार हैं। पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक लगातार पशुओं का इलाज कर रहे हैं और मरे हुए कुछ पशुओं का पोस्टमार्टम भी विभाग ने करवाया। मगर पशुओं की यह जानलेवा बीमारी का रहस्य अभी भी बरकरार है। हियुवा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खैरी टोले में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की।
खैरी शीतल प्रसाद के खैरी टोले में गत गुरुवार से गायों के मरने का जो सिलसिला शुरू हुआ था वह सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार तक मरने वाली गायों की संख्या 56 तक पहुंच गई। रविवार को टोले के बिरजे, राजू, साधु व नंदे और सोमवार को शिवकुमार की एक-एक गाय मर गई। पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर व कर्मचारी लगातार इलाज तो कर रहे हैं, लेकिन गायों की मौतों को रोक नहीं पा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को चार गायों का पोस्टमार्टम विभाग ने करवाया, लेकिन मौत का कारण पता करने में विभाग विफल है। सोमवार को हियुवा के जिला उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व जिला महामंत्री अजय सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष सुग्रीम चौधरी, अजय प्रताप यादव, मनीराम यादव, अभिषेक सिंह, विजयपाल, वासुदेव, बजरंगी यादव आदि कार्यकर्ता खैरी टोले में गए और पीड़ितों से मुलाकात की। अधिकारियों से वार्ता कर रोग की जांच करवाकर इलाज सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।