फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अविश्वास प्रस्ताव की ‘आंच’ राजभवन पहुंची

अविश्वास प्रस्ताव की ‘आंच’ राजभवन पहुंची

Tue, 29 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव की ‘आंच’ राजभवन पहुंची
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की आंच राजभवन पहुंच गई है। सपा नेता और एमएलसी अहमद हसन की लिखित शिकायत के बाद राज्यपाल रामनाईक ने इस बाबत मुख्यमंत्री को समुचित प्रभावी कार्रवाई को कहा है। राज्यपाल ने यह पत्र 18 अगस्त को लिखा है, जिसके चार दिनों बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। हालांकि बाद में बाढ़ के कारण चर्चा को स्थगित कर दी गई है। राज्यपाल के हस्तक्षेप का क्या असर होगा, यह तो स्पष्ट नहीं, मगर डुमरियागंज ब्लाक में प्रमुख पद की लड़ाई रोचक जरूर हो गई है।
विज्ञापन

डुमरियागंज ब्लाक प्रमुख मिट्ठू यादव को अपदस्थ करने के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी की बहू मांती त्रिपाठी के नेतृत्व में बहुमत से अधिक सदस्यों ने डीएम को प्रस्ताव सौंपा था। इस पर चर्चा व गुप्त मतदान के लिए 22 अगस्त की तिथि तय की गई थी। जीत तय करने के लिए दोनों ही खेमों में उठापटक जोरों पर थी। ब्लाक प्रमुख खेमे के लोगों पर लगातार बीडीसी सदस्यों के अपहरण के आरोप लगे, मुकदमे भी दर्ज हुए। इसके बाद प्रमुख खेमे ने पार्टी नेतृत्व को पूरे मामले से अवगत कराया था। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सत्ता के प्रभाव से मिट्ठू यादव को जबरन प्रमुख पद से इस्तीफा दिलाने व बीडीसी सदस्यों पर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में दबाव डालने की शिकायत की थी।
विज्ञापन



प्रमुख के विरोध में आया प्रधान संघ
डुमरियागंज। ब्लाक प्रमुख के विरोध में प्रधान संघ भी आ गया है। संघ के मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष ने मंगलवार को पीडब्लूडी डाक बंगले में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह से भेंटकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मांती त्रिपाठी को समर्थन देने का ऐलान किया। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी ने कहा कि वर्तमान ब्लाक प्रमुख के यहां न तो ग्राम प्रधान और न ही बीडीसी सदस्यों का सम्मान है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सतेंद्र उर्फ बबलू पांडेय, विमल कुमार उर्फ गुड्डू पांडेय, इश्तियाक अहमद, रामप्रसाद चौधरी, अजय श्रीवास्तव, मो.शमीम और इसहाक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed