फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   61 fixing plea, six solutions

61 ने लगाई फरियाद, छह का समाधान

Tue, 18 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
61 fixing plea, six solutions
नौगढ़ तहसील दिवस में फरियाद सुनते एएसपी और एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 61 फरियादियों ने गुहार लगाई। इसमें सिर्फ छह मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अफसरों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत के साथ सुपुर्द किया। डीएम के समक्ष राजस्व के 13, विकास के10, पुलिस के 6, समाज कल्याण का एक, स्वास्थ्य का एक व अन्य 30 समेत 61 मामले में राजस्व के छह मामलों  का निस्तारण मौके पर किया गया। साढ़े 12 बजे तहसील दिवस में विधायक चौधरी अमर सिंह ने पहुंच कर जनता की समस्या को सुना और समस्या समाधान के लिए डीएम को ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शेष लंबित मामले का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार वह काम करें और जनता की समस्या का समाधान कराएं। इस दौरान एसपी राकेश शंकर, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके चैधरी, एसडीएम अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार मंजूर अहमद, एसपी पीआरओ संजय पांडेय, एसओ अजय कुमार सिंह, ढेबरुआ रविंद्र गौतम, चिल्हिया एसके सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ के आजादनगर मोहल्ला निवासी फूलचंद ने बिजली विभाग का कनेक्शन कटने के बावजूद बिल आने, महदेवा गंगाराम के मिथिलेश व महथा बाजार के रामनरेश दास ने देशी शराब की दुकान हटवाने, छतहरी निवासी बुधिराम ने पेड़ की लकड़ी को सुपुर्दगी में कराने, ढेबरुआ निवासी राजेंद्र ने गाटा संख्या में नाम चढ़वाने, शाहा निवासी भदई ने शादी अनुदान देने, नियांव निवासी धु्रवलाल ने गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने, शोहरतगढ़ गांधीनगर मोहल्ला निवासी अंचल ने विद्युत कनेक्शन दिलाए जाने, छतहरी निवासी सुशील ने अवैध कब्जा हटवाने, लुचुइयां निवासी डॉ. पवन मिश्र ने ढीले विद्युत तार को सही कराने व नए पीएचसी माधोपुर में चिकित्सक की तैनाती किए जाने, गौनचैरा निवासी अंगद प्रसाद ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने व रामजानकी मंदिर में इंडिया मार्का हैंडपंप टू लगवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। फरियादियों ने जल्द समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़। विकास खंड के महमुदवा ग्रांट के ग्रामीणों ने कोटेदार की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर मंगलवार को डीएम के समक्ष पहुंच कर अपनी पीड़ा बताई। जांच कर कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दो बार तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच तो किया, लेकिन जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटेदार पर कार्रवाई नहीं की गई।
इस कारण हम ग्रामीण समस्या से घिरे हुए हैं।  ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार प्रशासन जांच का हवाला तो देता है, मगर कोटेदार पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बार कोटेदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। गांव के वीरेंद्र व आनंद ने बताया कि कोटेदार व उसका पुत्र उपभोक्ताओं के साथ बदसलूकी करता है। खाद्यान्न को नियमानुसार कभी नहीं देता। शिकायतकर्ताओं में सफीकुल्लाह, अब्दुल रहमान, मुन्ना अंसारी, गोली यादव, अब्दुल कलाम, शारदा देवी, नूरजहां करीम, बैतुन्निशां, मोबिना अब्बास, कलीमुन्निशां आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर/बांसी। सदर एसडीएम विनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 41 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व के 16 में से 4 मामले निस्तारित हुए। विकास से संबंधी सात मामले रहे, जिसमें एक का समाधान हुआ। इसके अलावा पुलिस के सात व अन्य विभागों से जुड़े 11 शिकायतें प्रस्तुत की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों को प्रार्थना पत्र सुपुर्द करते हुए समय सीमा में निस्तारण की हिदायत दी। इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उधर, बांसी तहसील में तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 51 मामले पेश हुए और दस मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, लालता प्रसाद, सीओ महिपाल पाठक, कोतवाल डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed