फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   531 voted in bar association election

बार एसोसिएशन के चुनाव में 531 ने वोट डाले

Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
531 voted in bar association election
बार एसोसिएशन के चुनाव में 531 ने वोट डाले
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन का चुनाव
सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना आज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मतदान के तहत 531 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 30 जनवरी को संपन्न होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त रामशंकर सिंह के मुताबिक शुक्रवार को संगठन के सभागार में संपन्न चुनाव में कुल 561 मत के सापेक्ष 531 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें पांच टेंडर मत भी शामिल रहे। अध्यक्ष पद पर अखंड प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार भार्गव, संजय पाठक, हरिहर प्रसाद पाठक, श्रवण पांडेय और उमेश चंद्र श्रीवास्तव की दावेदारी रही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयशंकर प्रसाद मिश्र, विजय सिंह और राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव के बीच त्रिकोणीय संघर्ष हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप पांडेय, प्रमोद मौर्या और वीरेंद्र श्रीवास्तव आमने-सामने रहे। महामंत्री पद के लिए कृपाशंकर त्रिपाठी, सिद्धनाथ पांडेय, अजय यादव और अंजनी दूबे के बीच एक-एक मतों को सहेजने की आजमाइश होती रही। कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह और मनीष मणि त्रिपाठी के बीच मुकाबला हुआ। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन पत्र होने से कैलाश नाथ गिरी निर्विरोध चुने गए। संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद पर राहुल द्विवेदी और संतोष के बीच मुकाबला रहा। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर एक पर्चा रह जाने से बृजेश प्रताप सिंह निर्विरोध चुन लिए गए। संयुक्त मंत्री सूचना एवं जन संपर्क के लिए अरुण त्रिपाठी, देवेश श्रीवास्तव मैदान में थे। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए जीतेंद्र नारायण सिंह, राकेश सिंह, त्रिपाठी सहोदर भाई, अनिल विश्वकर्मा, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, विमल मिश्र और वीरेंद्र नाथ शुक्ल के बीच चुनाव हुआ। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में पांच पदों के लिए एक-एक पर्चा दाखिल होने से उमाशंकर पांडेय, गोपाल मिश्र, प्रदीप सिंह, करन श्रीवास्तव, रामसूरत यादव निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी रमेश पांडेय और नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि मतगणना 30 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed