Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   52 Year Old Man Killed in Speeding Bike Collision Three Injured

सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, तीन बाइक सवार भी घायल

Wed, 11 Nov 2026 01:28 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 11 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हल्का पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक बाइक सवार दवा कराने की बात कहकर मौके से जा चुके थे। पुलिस ने गंभीर रुप से घायल छेदी को पहले चौराहे स्थित एक निजी क्लीनिक पर पहुंचाया।

विज्ञापन
52 Year Old Man Killed in Speeding Bike Collision Three Injured
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहाताल चौराहे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। बताने के अनुसार हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग भी चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं, मृतक के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



     
Trending Videos

क्षेत्र के गोनहाताल गांव निवासी छेदी (52) पुत्र छोटेलाल चौराहे पर वर्षो से मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात भोजन करने के बाद वह घर से करीब सौ कदम की दूरी पर स्थित पान की गुमटी पर पान खाने गए थे। पान खाने के बाद जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे, तभी बांसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छेदी सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, बाइक सवार तीनों लोग भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और चोटिल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हल्का पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक बाइक सवार दवा कराने की बात कहकर मौके से जा चुके थे। पुलिस ने गंभीर रुप से घायल छेदी को पहले चौराहे स्थित एक निजी क्लीनिक पर पहुंचाया। उनकी हालत नाजुक देख ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि राम अनुज ने बिना देर किए निजी वाहन से उन्हें 50 शैयायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed