{"_id":"6484c0a417dd65b38e0f84cf","slug":"52-players-learned-taekwondo-siddharthnagar-news-c-7-1-201746-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 52 खिलाड़ियों ने सीखा ताइक्वांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 52 खिलाड़ियों ने सीखा ताइक्वांडो
Sat, 10 Jun 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय ताइक्वांडो समर कैंप का समापन शनिवार को हुआ। कैंप में कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. विमल द्विवेदी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ उप्र के महासचिव संतोष कुमार यादव की देखरेख में संपन्न कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर के साथ अपने बचाव और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। सहायक कोच हरीश ने खिलाड़ियों को टीम वर्क, गेम स्किल डेवलपमेंट और कई सारी तकनीकें बताईं। सचिव अमन कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है उसे निखारने की। इस तरह के कैंप का आयोजन हर साल होता रहेगा जिससे खिलाड़ियों को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। इस दौरान नीतेश पांडेय, डॉ अरुण कुमार प्रजापति, एमपी गोस्वामी, संजीव श्रीवास्तव, मनोज चौबे, नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे।