{"_id":"5c7815c4bdec224dab6013eb","slug":"51551373764-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए की महिला आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए की महिला आयोग से शिकायत
Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के बाल शिक्षा सदन कन्या इंका की केंद्र व्यवस्थापिका रेखा गुप्ता ने बीएसए राम सिंह और साथ आए अध्यापक पर केंद्र पर चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रभावित करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत व्यवस्थापिका ने राज्य महिला आयोग से पंजीकृत डाक के माध्यम से की है।
आयोग को भेजे शिकायती पत्र में कहा गया है कि 22 फरवरी को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान जांच के नाम पर बीएसए और उनके साथ आए सहायक शिक्षक के साथ कमरे में दाखिल हुए और छात्र-छात्राओं के प्रश्न पत्र हाथ से छीन लिए। इसके बाद कक्ष निरीक्षकों से आई कार्ड ले लिए। इस दौरान परीक्षा 20 मिनट तक बाधित रही। परीक्षार्थी भय में रहे। कुछ समय बाद कमरे में ले जाकर प्रश्न पत्र फेंक दिया। बाद में अपने आवास पर आकर मिलने के बात कही। इस दौरान बीएसए में मुझसे दुर्व्यवहार किया गया। कॉलेज परिसर में भी बुलाकर अभद्र व्यवहार किया गया जो बहुत गलत है। ये सारी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। अभी तक शिकायती पत्र उन्हें नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।