{"_id":"6b071b4bee87faa80e0b5dbb","slug":"siddharthnagar-news-water-supply-begins-in-141-villages-under-the-har-ghar-jal-scheme-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168751-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 141 गांवों में शुरू हुई हर घर जल योजना के तहत जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 141 गांवों में शुरू हुई हर घर जल योजना के तहत जलापूर्ति
Wed, 25 Nov 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
- 79 ग्राम पंचायतों के गांवों में मनाया गया जलार्पण उत्सव, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
- 7865 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के लक्ष्य के सापेक्ष 7632 किलोमीटर का काम पूरा
सिद्धार्थनगर। जिले के 79 ग्राम पंचायतों के 141 गांवों में हर घर जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पानी पहुंचने की शुरुआत पर जल निगम ग्रामीण की ओर से जलार्पण उत्सव मनाया गया। इस दौरान विशेष अतिथियों ने जलार्पण किया। साथ ही लोगों को जल संरक्षण, पानी के महत्व और उसके सदुपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि जलार्पण उत्सव के आयोजन के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। जिले के चयनित गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और जल संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण कर पाइपलाइन के जरिये घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को घर पर ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ दूषित पानी से होने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाना है। खासकर कम गहराई वाले हैंडपंपों से मिलने वाले दूषित और हानिकारक पानी पर निर्भरता कम होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। योजना के तहत जिले में कुल 7865 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 7632 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। शेष कार्य पूरा होने के बाद योजना से और अधिक गांवों के परिवारों को लाभ मिलेगा।