फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   three shop of fertilizer and two gododwns sealed

उर्वरक की तीन दुकानें, दो गोदाम सील

Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
three shop of fertilizer and two gododwns sealed
इटवा में खाद की दुकान सील कराते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
बांसी/इटवा। मिलावटी डीएपी बेचने की शिकायत के बाद एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को छापा मारकर उर्वरक की दो दुकानों व दो गोदामों को सील कर दिया। इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं इटवा क्षेत्र के में भी जांच के बाद खाद की एक दुकान को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


बांसी क्षेत्र के सोनखर कदमहवा डीह निवासी सोमई और राम अधारे ने शिकायत की थी कि वह बांसी धानी रोड पर स्थित एक दुकान से 1390 रुपये में डीएपी खरीदा जो मसलने पर राख बन जा रही है। कृषकों की शिकायत पर धानी रोड पर तिवारीपुर, गौहर में स्थित खाद दुकान को और बस्ती रोड पर बाजारडीह व कुसमी गांव स्थित गोदाम को एसडीएम  प्रबुद्ध कुमार सिंह और सीओ  नईम खान  मंसूरी ने सील कर दिया। दुकानदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि मिलावटी खाद की शिकायत पर दो दुकानों व दो बड़े गोदामों को सील कर संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। नमूनों की जांच में जो रिपोर्ट मिलेगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। छापे के दौरान कोतवाल  रविंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक अरविंद कुमार कोरी, एसआई अजय सिंह एएसआई विश्व मोहन राय आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिलावटी पोटाश और डीएपी की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम इटवा त्रिभुवन ने मो. नसीम खाद विक्रेता दुफेड़िया समेत कई दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में खाद की दुकान पर स्टॉक बोर्ड नहीं पाया गया और न ही  स्टॉक रजिस्टर  प्राप्त हुआ। पीओएस मशीन से मिलान करने पर खाद की मात्रा में अंतर पाया गया। ऐसे में खाद दुकान को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया गया है। गड़बड़ी मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed