{"_id":"5b6c85cc4f1c1bed5e8b80ab","slug":"51533838796-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य केंद्र में तब्दील होंगे 60 एएनएम सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य केंद्र में तब्दील होंगे 60 एएनएम सेंटर
siddharthnagar
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जनपद के 60 उप स्वास्थ्य केंद्रों को आरोग्य केंद्र के रूप में तब्दील करने की अनुमति प्रदान की गई है। सक्रिय होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में नागरिकों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। सीएमओ ने सभी प्रभारियों से पांच बिंदुओं पर विस्तृत आख्या मांगी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों, अधीक्षकों को भेजे गए पत्र में सीएमओ ने अवगत कराया है कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जनसमुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जनपद के 60 उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर यानी आरोग्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत कराने की अनुमति प्रदान की है। लिहाजा जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है, उनमें स्वास्थ्य केंद्र सामान्य रूप से क्रियाशील हो, चयनित उपकेंद्र आबादी के मध्य हो, उपकेंद्र सरकारी भवन में क्रियाशील हो, एएनएम की तैनाती हो, भवन में बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था हो, किसी परिस्थिति में किराए पर संचालित उपकेंद्रों के अलावा सीएचसी, पीएचसी परिसर में स्थित सब सेंटर का भी चयन आरोग्य केंद्र के लिए नहीं करने जैसे बिंदु शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि चयन के पूर्व रिपोर्ट मांगी गई है। सभी मानक पूर्ण करने वाले उप केंद्रों का चयन किया जाएगा।