{"_id":"5b48e5724f1c1b36748b46e5","slug":"51531503986-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट अस्पतालों में प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे सरकारी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट अस्पतालों में प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे सरकारी चिकित्सक
siddharthnagar
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक यदि प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिले तो चिकित्सक के साथ ही संबंधित नर्सिंग होम के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ऐसे चिकित्सकों पर नजर रखने के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी।
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं पद्माकर सिंह ने 13 जुलाई 2018 को पत्र भेजा है। पत्र के मुताबिक विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा राजकीय चिकित्सालयों में सेवारत चिकित्साधिकारियों द्वारा निजी अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया है। इस पर शासन द्वारा भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इस संबंध में पूर्व में पत्र भेजा गया था। बावजूद इसके अनुपालन नहीं किया जा रहा है। महानिदेशक ने मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्साधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संबंधित निजी नर्सिंग होम, जहां पर सेवारत चिकित्सकों द्वारा कार्य किए जाते पाया जाए, उसका लाइसेंस निरस्त करते हुए कार्रवाई की जानकारी देने को कहा है। वहीं सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि पत्र नहीं मिला है। पत्र के आने के बाद निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।