{"_id":"5b4397e84f1c1bae288b5823","slug":"51531156456-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मिले काम,सीएमओ ने बीपीएम को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मिले काम,सीएमओ ने बीपीएम को फटकारा
siddharthnagar
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने बढ़नी पीएचसी का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं व योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने पीएचसी बढ़नी का निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित कार्यों के लिए बीपीएम को कड़ी फटकार लगाई।
सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी का निरीक्षण किया। इस दौरान दवा स्टोर, लेबर रूम, ईटीसी केंद्र, कोल्डचेन की स्थिति का आंकलन किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य एवं मरीजों के साथ व्यवहार से संतुष्ट दिखे। सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समेत विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में दायित्व के प्रति लापरवाही प्रतीत होने पर सीएमओ ने ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को फटकार लगाई। इस दौरान पर्यवेक्षणीय कार्यों के लिए वाहन की उपलब्धता न होने की बात सामने आने पर जल्द ही वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।