फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   डब्लूएचओ की टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

डब्लूएचओ की टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

Mon, 19 Mar 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 19 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
डब्लूएचओ की टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
जिला अस्पताल में कर्मियो से जानकारी लेते डीएम व डब्लूएचओ की टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। डब्लूएचओ की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वार्डों में जाकर मरीजों से कुशलक्षेम पूछा और व्यवस्थाओं के संबंध में राय ली। केएमसीयू वार्ड में जाकर पिछले दिनों आग लगने की घटना की जानकारी भी ली। खामियों को रजिस्टर में नोट कर जल्द ही दूर करने की बात कही।
विज्ञापन


डब्लूएचओ की सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ.संदीप पाटिल सोमवार की दोपहर एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद प्रसूता वार्ड, जनरल वार्ड व आईसीयू, एसएनसीयू और कंगारु मदर केयर वार्ड का भी निरीक्षण किया। व्यवस्था के बारे में सीएमएस से जानकारी ली। इसके बाद निर्माणाधीन डायलिसिस सेंटर, एक्स-रे रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, सिटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दवा स्टाक के बारे में पूछा। कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर सीएमएस को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय, डॉ. एके झा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed