फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत

बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत

Wed, 14 Mar 2018 11:30 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 14 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। मायके से ससुराल जा रही युवती की बुधवार को बाइक से गिरकर मौत हो गई। वह बाइक पर पीछे बैठी थी। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

नउवा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकुमार मौर्या की 27 वर्षीय बेटी आरती मायके आई हुई थी। वह अपने पति अर्जुन के साथ बाइक पर बैठकर ससुराल अजगरा जा रही थी। डुमरियागंज-मोतीगंज मार्ग पर बढ़नी के पास बाइक असंतुलित हो गई।


बाइक पर पीछे बैठी आरती गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, कैफी रिजवी, शमीम खान आदि ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं शव को आरती के ससुराल वाले अपने साथ लेकर अजगरा चले गए। थानाध्यक्ष डुमरियागंज आरबी सिंह ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की जानकारी नहीं है और और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed