{"_id":"595fbd694f1c1b47698b4637","slug":"51499446633-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता के लिए बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस व सीसी टीवी कैमरा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता के लिए बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस व सीसी टीवी कैमरा जरूरी
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विद्यालय की मान्यता चाहिए तो बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस और सीसी टीवी कैमरे की व्यवस्था करनी जरूरी होगी। ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन ने मान्यता की शर्तों में कई बदलाव किया है। तीन सदस्यीय टीम की सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ेेगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मान्यता पाने की शर्तों में बदलाव किया है। अब ऑनलाइन आवदेन पर ही मान्यता मिल सकेगी। मान्यता के लिए आवेदन अब नए शिक्षण सत्र की शुरुआत से पूर्व 30 सितंबर तक हर हाल में करना होगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 31 अक्टूबर तक स्वीकार किए जा सकते हैं। पहले यह तारीख 31 जनवरी थी। अंतिम तिथि के बाद दस दिनों के अंदर सभी आवेदनों की सूची क्षेत्रीय सचिव को उपलब्ध कराई जाएगी। डीआईओएस संस्था के स्थलीय निरीक्षण के बाद आख्या 31 दिसंबर तक हर हाल में उपलब्ध कराएंगे। निरीक्षण के लिए एसडीएम, डीआईओएस व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तीन सदस्यीय कमेटी नामित की गई है। नए विद्यालय की मान्यता के लिए प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारी के लिए बॉयोमेट्रिक मशीन, विद्यालय के हर कमरे में सीसी टीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य होगा, जिसका प्रमाण स्थलीय निरीक्षण के लिए नामित टीम देगी। डीआईओएस राज बहादुर मौर्य ने बताया कि इसे तत्काल प्रभावी कर दिया गया है। अब नए नियमों के अनुसार ही सभी पत्रावली स्वीकार की जाएगी।