{"_id":"5dd6c40a8ebc3e54d3465a93","slug":"5-new-faces-in-nepal-cabinet-siddharthnagar-news-gkp330191730","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल मंत्रिमंडल में फेरबदल, पांच नए को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल मंत्रिमंडल में फेरबदल, पांच नए को मिली जगह
विज्ञापन
काठमांडो में शपथ लेते नवागत मंत्री
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
नेपाल मंत्रिमंडल में फेरबदल, पांच नए को मिली जगह
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
संविधान के दायरे में काम करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। नेपाल के राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में गुरुवार को आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी और प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
तराई बेल्ट का ध्यान रखते हुए हृदयेश त्रिपाठी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। राष्ट्रपति, संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्री की जिम्मेदारी हृदयेश त्रिपाठी को सौंपी गई है। जबकि कृषि और पशु विकास मंत्री घनश्याम भुसाल, उद्योग वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री लेखराज भट्ट, श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री रामेश्वर राय यादव, भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री वसंत कुमार कुमार को सौंपी गई है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंत्रियों को संविधान के दायरे में काम करने की सलाह दी। शपथ लेने के बाद मंत्रियों ने संविधान के दायरे में काम करने को कहा। इस मौके पर उद्योग राज्य मंत्री मोतीलाल दुगड़, स्वास्थ्य और जनसंख्या राज्यमंत्री नवाज रावत और शहरी विकास राज्य मंत्री रामवीर मनंधर भी मौजूद रहे। इसके अलावा उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन, नेशनल असेंबली के स्पीकर गणेश प्रसाद तिमिलसेना, उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, संवैधानिक निकाय के प्रमुख, सुरक्षा निकाय के प्रमुख, सरकार के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। बता दें कि राष्ट्रपति भंडारी ने बुधवार को नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 क की उप धारा नौ के तहत प्रधानमंत्री की सिफारिश पर मौजूदा मंत्रिपरिषद की नियुक्ति करते हुए कई मंत्रियों के विभागों को भी बदला है। बताया जाता है कि तराई में पहचान बनाने और भारत-नेपाल के रिश्ते को मजबूत करने के लिए हृदयेश त्रिपाठी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। क्योंकि इनके रिश्ते भारत के कई राजनीतिज्ञों से बेहतर हैं। साथ ही भारत में आना-जाना लगा रहता है।