फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   49.09 percent votes were cast in the election of area Panchayat member.

Siddharthnagar News: क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में 49.09 प्रतिशत पड़े वोट

Thu, 07 Sep 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
49.09 percent votes were cast in the election of area Panchayat member.
भनवापुर के ग्राम पंचायत चौखड़ा के मॉडल प्राइमरी स्कूल चौखड़ा में मतदान करने पहुंची महिलाएं। संव
आठ को भनवापुर ब्लॉक सभागार में तीन टेबलों पर होगी मतगणना
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास खंड भनवापुर के ग्राम पंचायत चौखड़ा में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। कुल 49.09 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
चौखड़ा के मॉडल प्राइमरी स्कूल में बने तीन बूथों पर मतदान हुआ। बूथ संख्या 204 पर 672 मतदाताओं के सापेक्ष 369 वोट पड़े। बूथ संख्या 205 पर 651 के सापेक्ष 329 और बूथ संख्या 206 पर 335 मतदाताओं के सापेक्ष 116 मतदाताओं ने मतदान किया। तीनों बूथों पर कुल 814 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट/नायब तहसीलदार महबूब आलम ने मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन


करहीबगही में रिक्त पद पर चुनाव संपन्न

सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहीबगही में प्रधान के मृत्यु के बाद बुधवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए तीन मतदान केन्द्रों पर कुल 1486 मतदाताओं में 979 मतदाताओं ने मतदान किया। एसडीएम प्रमोद कुमार तथा सीओ देवी गुलाम सिंह ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed