{"_id":"6519cb185bf96ef5180ec67c","slug":"49-thousand-indian-currency-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5730-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 49 हजार भारतीय मुद्रा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 49 हजार भारतीय मुद्रा बरामद
Mon, 02 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलिगढ़वा के जवानों ने अवैध तरीके से नेपाल से भारत लेकर आ रहे भारतीय मुद्रा के साथ व्यक्ति को रविवार शाम को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान गुलाम रसूल निवासी गुलर टांडा थाना पलिया कला जनपद लखीमपुरखीरी बताया है। उसके कब्जे से 49 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद किया गया। बरामद रुपये के संबंध में कागजात नहीं दिखा पाने पर रुपये को जब्त करके कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। यह जानकारी कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने दी है। संवाद
विज्ञापन