{"_id":"610978f38ebc3e88cd674e12","slug":"47-lakhs-to-rejuvenate-the-yogmaya-temple-complex-siddharthnagar-news-gkp4042968102","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 लाख से योगमाया मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 लाख से योगमाया मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
47 लाख से योगमाया मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प
जोगिया। जोगमाया मंदिर परिसर का मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। विधायक श्यामधनी राही ने मंगलवार को कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर 47 लाख 78 हजार के लागत से मंदिर प्रांगण में इंटरलॉकिंग, चहारदीवारी, आरओ, समरसेबुल सहित गेट निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्घार करने के साथ उन्हें पर्यटन स्थलों के तौर पर विकसित किया जा रहा है। योगमाया मंदिर क्षेत्र का प्राचीन एवं महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।
निर्माण पूर्ण होने पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर जोगिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोधी, सतीश मिश्रा, अरविंद कर पाठक, राजेश दुबे, मंतूराम, जितेंद्र कुमार, भानु सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।