{"_id":"58ac7a074f1c1b0a53b24432","slug":"45-employees-took-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 45 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 45 कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेते कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
सकुशल मतदान कराने के लिए जय किसान इंटर कॉलेज सनई में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण मंगलवार को भी जारी रहा। प्रशिक्षण में क्रमांक 1081 से 1440 तक के पोलिंग पार्टियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सात पीठासीन अधिकारी समेत 45 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने इनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ अनिल कुमार मिश्र ने किया। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण में मिली जानकारियों को बारीकी से समझें, ताकि मतदान में कोई परेशानी न आए। ईवीएम प्रशिक्षण में 22 फरवरी को 1441 से लेकर 1800 तक और 23 फरवरी को 1801 से लेकर 2156 क्रमांक तक की पार्टियां शामिल होंगी। प्रशिक्षण के दौरान पीडी डीपी सिंह, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, बीडीओ सदर संतोष कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी आदि मौजूद रहे।