{"_id":"5957d5674f1c1be07f8b4a35","slug":"41498928487-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गई बालिका पंपिंगसेट में फसी, सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गई बालिका पंपिंगसेट में फसी, सिर फटा
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को पंपिंग सेट की चपेट में आने से बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बालिका बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौरा मनिजोत गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि अपने बुआ के यहां घूमनेे के लिए कुछ दिन पूर्व आई थी।
बाखिरा थाना क्षेत्र नंदौरा मनिजोत गांव निवासी गुलपसी (11) पुत्री अयूब उसका बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के यहां आई थी। शनिवार को वह खेत में चल रहे पंपिंग सेट पर नहाने लगी। इसी बीच उसके बाल फंस गए। जब तक लोग पंपिंग सेट बंद करके उसे बचाते वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुकी थी। पूरे बाल सिर से उड़ चुके थे और सिर फट चुका था। आनन- फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर है।