फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 at night, the morning will be 20 feet road

रात में 40, सुबह 20 फीट हो जाती है सड़क

Sat, 21 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
40 at night, the morning will be 20 feet road
शहर में जाम लगने के कारण रास्‍ता बदलकर आते-जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर अतिक्रमण की जद में है। अतिक्रमण के चलते यहां हर समय शहर की रफ्तार थम जाती है। लोग घंटों तक जाम में फंसकर पसीना बहाते हैं। समय की बर्बादी भी होती है। अतिक्रमण का आलम यह है कि रात में 40 फीट दिखने वाली सड़क सुबह 20 फीट में सिकुड़ जाती है। जिम्मेदार बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए गंभीर नहीं हैं। शहर के मुख्य मार्ग से लेकर हर गली अतिक्रमण की चपेट में है। कारण दुकानदार दुकान का अधिकांश सामान पटरियों पर रख देते हैं। इसके आगे ठेले लगते हैं। नतीजा सड़क की पटरियां दिन में गुम हो जाती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में एक भी बड़ा वाहन इस मार्ग से गुजरता है तो जाम की स्थिति बन जाती है। हर रोज लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर बैंक, बाजार सहित अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान हैं। ऐसे में भीड़ हमेशा अधिक होती है। जाम के चलते स्थिति और भयावह हो जाती है। जिस कारण लोगों को घंटो मशक्कत उठानी पड़ती है। जाम की समस्या से व्यथित नगर निवासी विक्की कसौधन कहते हैं हर अतिक्रमण के कारण सड़क सिकुड़ती जा रही है। जिस कारण यहां हमेशा जाम की समस्या बरकार है। लोगों को हमेशा जाम से परेशान होना पड़ रहा है। जिम्मेदार समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर रहने वाले हरवीर सिंह कहते हैं शहर में हर सड़कों पर जाम रहता है। जिस कारण आवागमन में कठिनाई होती है। सबसे अधिक जाम ट्रेन आने पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लगता है। सड़क के किनारे अतिक्रमण को हटाने की जरुरत है। नगर निवासी गुरदीप सिंह व सोनू कहते हैं कि पुलिस के कभी-कभी अतिक्रमण हटवाती है, मगर वह चंद समय तक ही रहता है। अतिक्रमण के कारण शहर में हर समय जाम जैसे हालात बना रहता है। जिम्मेदार समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। इस संबंध में एसओ शादाब खान ने कहा कि अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम व नगर पालिका के साथ मिकलर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed